भाषण के दौरान बिजली गई, कुणाल चौधरी का फूटा गुस्सा, JE को दी सख्त चेतावनी
शाजापुर। शाजापुर में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन उस समय गरमा गया जब मंच पर भाषण के दौरान अचानक लाइट चली गई. शाजापुर जिले के ग्राम खोंकराकला में आयोजित धरने में पहुंचे कालापीपल के पूर्व कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने इस पूरे मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर की और कार्यक्रम स्थल से ही बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करके फटकार लगा दी।
कुणाल चौधरी ने बीएल को लगाया कॉल
किसानों के लिए चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान करीब 400 लोगों की मौजूदगी में बिजली जाने पर कुणाल चौधरी ने माइक हाथ में रखते हुए कार्यपालन यंत्री बीएल गुजराती को कॉल लगा दिया. बातचीत के दौरान कुणाल चौधरी ने बिजली कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘वसूली गैंग’ की तरह काम करती है और किसानों से जबरन वसूली कर रही है।
चौधरी ने JE को मुर्गा बनाने की दी धमकी
चौधरी ने आरोप लगाया कि किसानों के हित में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन को राेकने के लिए जानबूझकर बिजली को कट किया गया. साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ किसानों की गेहूं खरीदी नहीं हो रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली कंपनी दबाव बनाकर वसूली कर रही है. इस दौरान ही कुणाल चौधरी ने इंजीनियर (जेई) को ‘मुर्गा’ बनाने की भी धमकी दे दी. इसके बाद कार्यक्रम माहौल और गरमाता नजर आया।


अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव