इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हमले......60 हिज्बुल्लाह लड़ाके मारे गए
तेलअवीव । इजरायली सेना (आईडीएफ) द्वारा हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी हैं, इसमें 200 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की गई है। आईडीएफ का दावा है कि अभियान में करीब 60 हिज्बुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं। बिंट जेबिल के टाउन हॉल में छिपे 15 हिज्बुल्लाह लड़ाकों को इजरायली हमले में मारने का दावा किया गया है, जहां टाउन हॉल को हथियारों के भंडारण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
इजरायली सेना ने ड्रोन हमलों के माध्यम से हिज्बुल्लाह के लड़ाकों पर भी आक्रमण किया है, जिसमें एक इलाके में गोलियां चलाने वाले दो लड़ाकों को निशाना बनाया गया। आईडीएफ ने कहा है कि हाल के हवाई हमलों में हिज्बुल्लाह की कई इमारतों, हथियार डिपो, चेकपोस्ट और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है।
बात दें कि यह चौथी बार है, जब इजरायली सेना लेबनान की भूमि पर उतरी है, आखिरी बार 2006 में 34 दिनों तक चलने वाले युद्ध के बाद। लेकिन इस बार इजरायली सेना सीमित जमीनी ऑपरेशन कह रही है, जिसमें वायुसेना भी सक्रिय रूप से शामिल है। इजराइल का कहना है कि वह लंबे समय तक लेबनान पर कब्जा नहीं करेगा, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर है और शहरी युद्ध की स्थितियों में संघर्ष जारी है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सीएम साय का कांग्रेस पर हमला
रीवा के केमिकल-फ्री रंगों की देशभर में डिमांड, मंदिरों के फूलों से बन रहा होली का गुलाल
जबलपुर में 5 अफगानी घुसपैठिए 10 मार्च तक न्यायिक रिमांड पर, दमोह में बनवाए थे फर्जी पासपोर्ट
विधानसभा में गूंजा निराश्रित गौवंश का मुद्दा
बेटी की लव मैरिज से नाराज़ पिता बना ‘बुलडोजर बाबा’, JCB से दामाद का घर ढहाया
Madhya Pradesh में इंडस्ट्रियल मीट पर 201 करोड़ खर्च
70 महीनों में 715 कैदियों की मौत का खुलासा
Seoni के स्कूलों में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Bhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण