IPL 2025: फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए ईशान किशन, सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ीं!
Ishan Kishan: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया. पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो ईशान किशन रहे. ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 106 रन नॉटआउट बनाए. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी इनिंग में 11 चौके और 6 छक्के लगाए. बहरहाल, सनराइजर्स हैदराबाद फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है. दरअसल, ईशान किशन बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए.
क्या आगामी मैचों में खेलेंगे ईशान किशन?
यह वाक्या राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 18वें ओवर का है. उस समय ईशान किशन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. इस दौरान गेंद रोकते वक्त चोटिल हो गए. इसके बाद ईशान किशन को दर्द से परेशान देखा गया. साथ ही चोटिल होने के बाद दोबारा फील्डिंग के लिए वापस मैदान पर नहीं लौटे. सोशल मीडिया पर ईशान किशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद टीम मैनेजमेंट और फैंस को उम्मीद है कि ईशान किशन की चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी.
SRH ने RR को आसानी से हराया
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रनों का स्कोर बनाया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 106 रन नॉटआउट बनाए. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 31 गेंदों पर 67 रनों का योगदान दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के 286 रनों के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर महज 242 रन बना सकी. राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 70 रन बनाए. संजू सैमसन ने 37 गेंदों पर 66 रनों का योगदान दिया. साथ ही शिमरन हेटमायर ने 23 गेंदों पर 42 रनों की इनिंग खेली.


Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।
पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"