अखिलेश यादव को राम मंदिर का निमंत्रण भेजा गया-विहिप
अयोध्या । राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण को लेकर राजनीतिक दल भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं। सपा अध्यक्ष कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उनको निमंत्रण नहीं मिला है। अखिलेश यादव यहां तक कह चुके हैं कि जब प्रभु राम बुलाएंगे तो वो जाएंगे, जब जाएंगे तो भाजपा भी नहीं रोक पाएगी। उनके निमंत्रण नहीं मिलने के बयान पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जवाब दिया है। विहिप कार्याध्यक्ष ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण गया है। विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने अखिलेश यादव के भगवान राम बुलाएंगे तब जाएंगे वाले बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनको बुलाया गया है, लेकिन अब उनका बयान देखा राम जी बुलाएंगे तो जाएंगे तो मैं इस बात का अब बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं कि समाजवादी पार्टी और उनके अध्यक्ष को राम जी बुलाते हैं या नहीं, और अगर नहीं बुलाएंगे तो फिर वहां की जनता को भी स्पष्ट हो जाएगा राम जी नहीं चाहते।


रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी