मिनीट्रक की चपेट में आये घायल युवक की 15 दिन बाद मौत
भोपाल। बिलखिरिया थाना इलाके में बीते दिनो मिनीट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल युवक की आखिरकार इलाज के दौरान 15 दिन बाद मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि छावनी पठार, बिलखिरिया में रहने वाला 35 वर्षीय विजय मोंगिया पिता नारायण मोंगिया निजी काम करता था। बीती 27 फरवरी की शाम वह पढरिया काक्षी में स्थित राजकुमार नामक व्यक्ति की गुमठी पर चाय पीने गया था। इस दौरान गुमठी में राजकुमार और उसकी पत्नी सहित विशाल मौजूद था। देर शाम करीब 7 बजे तेज आंधी चलने के साथ ही बरसात हो रही थी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू मिनीट्रक चाय की गुमठी में जा घुसा। हादसे में विजय मोंगिया को चेहरे सहित शरीर में अन्य जगह गंभीर चोट आई थी, जबकि विशाल के हाथ और संध्या के पैर में मामूली चोट आई थी। सभी घायलो को इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां विशाल और संध्या को मामूली चोट होने के कारण इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि विजय को गंभीर चोट होने के कारण उसका एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बीते दिन विजय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मिनीट्रक बरामद कर लिया है, साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हॉस्पिटल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव