इंदौर: चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी की पिटाई, खुद को अध्यक्ष बताकर करी गाली-गलौज
इंदौर: इंदौर में पुलिस चेकिंग के दौरान जब कार सवारों से ब्रीथ टेस्ट देने को कहा गया तो वे पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। उन्होंने सूबेदार का कॉलर पकड़ लिया। उनमें से एक ने खुद को राष्ट्रीय हिंदू परिषद का प्रदेश अध्यक्ष बताकर गाली-गलौज की। कुछ देर पहले इसका वीडियो सामने आया है।
ब्रेथ एनालाइजर मांगा तो अभद्र व्यवहार किया
घटना सोमवार रात मधुमिलन चौराहे की है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी अजय सिंह तोमर और सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी मधुमिलन इलाके में चेकिंग प्वाइंट पर तैनात थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से एक कार आई। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के शक में कार सवारों को रोका था। कार में नरेंद्र सिंह बघेल, उसका भाई अनिल और दो अन्य साथी सवार थे। पुलिस ने जब उनसे ब्रीथ एनालाइजर मांगा तो वे अभद्र व्यवहार करने लगे। पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करने लगे। इससे दोनों तरफ से मारपीट बढ़ गई। आरोपियों ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने वायरलेस के जरिए ग्वालटोली थाने को सूचना देकर मदद मांगी।
चार आरोपियों के खिलाफ मामला
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार सवार चार आरोपियों को पकड़ लिया और थाने भेज दिया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी अजय सिंह तोमर की शिकायत पर नरेंद्र सिंह बघेल, अनिल, दिनेश कौशल और जूनी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।


अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका