भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इंदौर के लिए हुए रवाना
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी. इस मैच में विराट कोहली नहीं खेले थे. लेकिन कोहली दूसरे मुकाबले में खेलेंगे. वे इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं. कोहली निजी कारणों से मोहाली में खेले गए मुकाबले का हिस्सा नहीं थे. कोहली की लंबे वक्त के बाद भारत की टी20 में वापसी हुई है.
कोहली का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है. इसमें कोहली एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि कोहली मुंबई से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पहले मुकाबले के दौरान भयंकर ठंड का सामना करना पड़ा था. वह मैच मोहाली में खेला गया था और शाम 7 बजे से शुरू हुआ था. अब इंदौर में भी मैच शाम 7 बजे से ही शुरू होगा. टीम इंडिया ने मोहाली में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.
गौरतलब है कि कोहली ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ नवंबर 2022 में खेला था. इसके बाद से वे अभी तक टी20 टीम से बाहर थे. लेकिन टी20 विश्व कप 2024 से ठीक पहले टीम में एंट्री मिल गई है. कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा भी लंबे वक्त तक बाहर रहे. टीम इंडिया ने इस दौरान कई खिलाड़ियों को आजमाया. इनमें से एक नाम रिंकू सिंह का है. रिंकू अब तक सफल रहे हैं. वे मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के भरोसे पर खरे उतरे हैं. रिंकू की टीम इंडिया में जगह लगभग फिक्स हो गई है.


रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
बंगाल में SIR पर सियासत तेज, CM Mamata Banerjee का चुनाव आयोग पर हमला
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल