आईडीएफ ने हमास नेता अरौरी की बहनों की गिरफ्तारी का किया दावा
तेल अवीव । हमास नेता सालेह अल-अरौरी की दो बहनों को गिरफ्तार करने का इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया है। सालेह अल-अरौरी हाल ही में बेरूत में हवाई हमले में मारे गए थे। रविवार को एक बयान में सेना ने कहा कि उन्हें वेस्ट बैंक में दो अलग-अलग छापों में गिरफ्तार किया गया। दलाल अल-अरौरी (52) और फातिमा अल-अरौरी (47) को क्रमशः अरुरा शहर और अल-बिरेह शहर से हिरासत में लिया गया। आईडीएफ ने कहा कि उन्हें इजरायल के खिलाफ आतंक भड़काने के लिए गिरफ्तार किया गया। रामल्लाह के उत्तर में स्थित अरुरा, सालेह अल-अरौरी का गृहनगर है, जो 2 जनवरी को लेबनानी राजधानी के दक्षिणी उपनगर में आतंकवादी समूह के एक कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए इजरायली ड्रोन हमले में हमास के छह अन्य सदस्यों के साथ मारा गया था। सालेह अल-अरौरी की हत्या से हमास और हिजबुल्लाह में सदमे की लहर दौड़ गई थी, क्योंकि 7 अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से वह मारे जाने वाले शीर्ष नेता थे। हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह ने लेबनान में हुई हत्या के बाद पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है।


Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन