Virat Kohli की आलोचना करने पर मुझे मौत की धमकी मिली
नई दिल्ली। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग के बारे में किसी को बताने की जरुरत नहीं है। कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक हैं और लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। कोहली ने अपने खेल के स्तर को इतना ऊंचा रखा है कि किसी युवा के लिए उनकी बराबरी करना बेहद मुश्किल है। मगर पिछले कुछ समय से कोहली के टी20 स्ट्राइक रेट को लेकर काफी बातें हो रही हैं। कई लोगों ने कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए हैं। इसी कड़ी में एक और नाम शामिल हैं और वो हैं न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज व मौजूदा मशहूर कमेंटेटर साइमन डुल। डुल ने कई बार विराट कोहली के प्रदर्शन की आलोचना की। हालांकि, कोहली की आलोचना करने से प्रतीत होता है कि भारतीय फैंस का दिल दुखाया है। इसका जीता-जागता उदाहरण साइमन डुल हैं, जिन्होंने इसे बखूबी महसूस किया।
बुरे फंसे साइमन डुल
साइमन डुल ने बताया कि विराट कोहली की आलोचना करना उन्हें बहुत भारी पड़ा क्योंकि इसके कारण उन्हें मौत की धमकी मिली। साइमन डुल ने कहा कि आईपीएल 2024 सीजन में विराट कोहली के प्रदर्शन की आलोचना करने पर उन्हें मौत की धमकी मिली। डुल ने साथ ही कहा कि उनका कोहली के साथ रिश्ता बहुत अच्छा है और उन्होंने कभी आरसीबी के स्टार खिलाड़ी पर निजी हमला नहीं किया बल्कि सभी बातें खेल को लेकर की। डल ने आरसीबी और एलएसजी के बीच मैच के दौरान विराट कोहली के स्ट्राइक रेट की आलोचना की थी। कोहली ने 10 गेंदें लेकर आठ रन बनाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। तब डुल ने कमेंट्री करते हुए कहा कि आरसीबी के स्टार बल्लेबाज निजी उपलब्धियों के लिए खेलते हैं।
धमकी मिलनी से सकपकाए डुल
विराट कोहली इस बात को लेकर चिंतित रहे होंगे कि अगर वो आउट हुए तो क्या होगा। वो बहुत शानदार खिलाड़ी हैं। मैं जब भी उनके बारे में बात करता हूं तो इसका ध्यान जरूर दिलाता हूं। मैंने कोहली के बारे में हजार अच्छी बात कही होंगी, लेकिन एक बात थोड़ी सी नकारात्मक या गलत लगने वाली लगी तो जान से मारने की धमकी मिल गई। साइमन डुल ने क्रिकबज पर दिनेश कार्तिक से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया। कार्तिक ने फैंस के रिएक्शन पर आपत्ति जताई और उनसे गुजारिश की थी कि अच्छी आलोचना और निजी हमले के बीच फर्क करने को समझे।
कार्तिक ने दी समझाइश
दिनेश कार्तिक ने कहा, ''भारत में यह दुखद है। आप बास्केटबॉल जाओ या बेसबॉल, खेल पर बात करने वाले पंडित मिल ही जाते हैं। कभी भारतीय फैंस यह पता करने में चूक जाते हैं कि लोग खिलाड़ी पर निजी हमला कर रहे हैं या फिर उसकी तकनीकी खामी के बारे में बात कर रहे हैं। मेरे ख्याल से अगर आप इसका फर्क पहचान लेंगे तो विराट इसकी तारीफ करेगा।


अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना