वाराणसी में हाइड्रोजन से चलने वाली वाटर टैक्सी का उद्घाटन
वाराणसी । केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने वाराणसी में हाइड्रोजन से चलने वाली वाटर टैक्सी का उद्घाटन किया। इस दौरान सोनोवाल ने कहा कि वाराणसी में हाइड्रोजन से चलने वाली वाटर टैक्सी की शुरुआत से न सिर्फ स्थानीय लोगों, बल्कि यहां आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को भी फायदा होगा। मंत्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाराणसी में बहुत विकास हुआ है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम को भी नया रूप दिया है। इस वजह से काशी में पर्यटन और व्यापार काफी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि ये मेक-इन-इंडिया के तहत देश में ही बनाया गया है और पहली बार वाराणसी में ही लॉन्च किया गया है।
सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि नेशनल हाइड्रोजन मिशन के तहत देश में हरित क्षेत्र बढ़ाने और प्रदूषण को कम करने को लेकर सभी मंत्रालय दिन-रात काम कर रहे हैं। इसी के तहत ग्रीन ट्रांसपोर्ट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम के दिशा-निर्देशों पर ही आज वाराणसी से इसकी शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्त भारत की दिशा में ये एक बहुत बड़ा कदम है। हाइड्रोजन से चलने वाली वाटर टैक्सी से किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता है। इसमें ना तो कोई आवाज है और ना ही किसी तरह का धुंआ निकलता है। ऐसे में लोग इससे सफर का आनंद ले सकते हैं। मंत्री ने कहा कि ये सफर सिर्फ वाराणसी तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसे दूसरे शहरों से भी जोड़ा जाएगा। निकट भविष्य में इसे हल्दिया तक आगे बढ़ाने का प्लान है।


हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल