रनिंग ट्रेनो मे चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओ को जीआरपी ने दबोचा
भोपाल। भोपाल जीआरपी ने रनिंग ट्रेनो मे चोरी करने वाली दो शातिर महिला आरोपियो को गिरफ्तार कर कई वारदातो को खुलासा किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जहीर खॉन ने जानकारी देते हुए बताया की प्लेटफार्म व रनिंग ट्रेनों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम और आरोपियो की सुरागशी के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बीती 23 मार्च को फरियादिया रितु जैन पिता सतेन्द्र जैन (45) निवासी एमआईजी 507 ई-7 अरेरा कालोनी भोपाल ने अपनी शिकायत में बताया था की वह अपने परिजनो को ट्रेन जयपुर एक्स मे बैठाने के लिये रेलवे स्टेशन भोपाल आई थी। ओवर ब्रिज से नीचे उतरते समय यात्रियो की भीड-भाड का फायदा उठाकर किसी आरोपी ने उनके पर्स की चैन खोलकर 18 हजार की नगदी चोरी कर ली थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले जिसमे दो संदिग्ध महिलाये फरियादिया के आसपास मंडराती नजर आई। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध महिलाओ की तलाश शुरु की। उनकी खोजबीन के दौरान ही टीम को दोनो संदिग्घ महिलाये भोपाल स्टेशन पर घूमती मिली। हिरासत में लेकर पूछताछ पर उन्होने अपनी पहचान कीरता नाडे पिता राकेश नाडे (30 ) और गायत्री पति महेन्द्र कामले (25) दोनो निवासी निजामुद्दीन दरगाह के पास झुग्गी झोपडी निजामुद्दीन दिल्ली के रुप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनो ने महिला के बैग से नगदी चोरी करने की वारदात का खुलासा कर दिया। आगे की पुछताछ में शातिर महिलाओ ने भोपाल सहित अन्य शहरो में भी ट्रैनो के चोरी की चार घटनाओ को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है। शातिर महिलाओ की गिरफ्तारी में निरीक्षक जहीर खान, उप निरी श्वेता सोमकुवँर, प्र आर अनिल सिंह, प्र आर संजय धाकड, प्र आर राजेश शर्मा, प्र आर मल्लिका खान, आर ज्योति वर्मा, आर रोहित पटेल, आर भगवान की सराहनीय भूमिका रही।


महासमुंद के स्कूल में परिजनों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर फूटा गुस्सा
Mohan Yadav कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 बोनस
इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को बड़ी राहत
टी20 विश्वकप 2026 के 20 बड़े आंकड़े: छक्कों-शतकों की बरसात, बुमराह का जलवा
एमपी में दिखने लगा ईरान-इज़राइल युद्ध का असर, भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक
हिंसा के बाद पश्चिम गारो हिल्स में कर्फ्यू लागू
पावर कंजम्प्शन में उछाल: फरवरी में देश की बिजली खपत 133 अरब यूनिट पहुंची
ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला