क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
जबलपुर: शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुँच रहे मुख्यमंत्री; दुर्घटना स्थल का भी करेंगे मुआयना
जबलपुर: मुख्यमंत्री का विशेष विमान भोपाल से डुमना एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर चुका है। संस्कारधानी पहुँचते ही मुख्यमंत्री अत्यंत संवेदनशील कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
शोक संतप्त परिजनों को बँधाएंगे ढाँढस
डुमना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे साउथ सिविल लाइन की ओर प्रस्थान करेगा। यहाँ वे भसीन रेसीडेंसी पहुँचकर दिवंगत सैयद हुसैन के परिवारजनों से भेंट करेंगे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री कोतवाली दरहाई रोड स्थित श्रीमती नीतू सोनी के निवास पर पहुँचेंगे। यहाँ भी वे शोककुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करेंगे और दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना देंगे।
हादसे वाली जगह का करेंगे निरीक्षण
इन व्यक्तिगत मुलाकातों के पश्चात, मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे उस दुर्घटना स्थल के लिए रवाना होंगे जहाँ हाल ही में दुखद हादसा हुआ था। वे स्वयं मौके की स्थिति का जायजा लेंगे और अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी लेंगे।


जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक