इंदौर में वोट डालने पर मिला मुफ्त पोहा-जलेबी और आइस्क्रीम
इंदौर। इंदौर लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनेक तरह की कवायद की है। उल्लेखनीय है कि शहर के शॉपिंग मॉल के साथ ही खानपान की दुकानों और मनोरंजन के स्थानों पर मतदाताओं के लिए आकर्षक ऑफर और उपहार रखे गए हैं। शहर की कई दुकानों पर अलसुबह वोट डालने वालों को मुफ्त पोहा-जलेबी प्रदान की गई। कुछ दुकानों पर तो निशुल्क आइस्क्रीन का वितरण भी किया गया। मुफ्त नाश्ता और आइस्क्रीन मिलने की सूचना पर इंदौर की प्रसिद्ध 56 दुकान पर बड़ी संख्या में पोहे-जलेबी के शौकीन लोग मतदान कर पहुंच गए थे। शहर की 56 दुकान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच वोट डालने वालों को निशुल्क पोहा-जलेबी देने की घोषणा की थी। अन्य स्थानों पर भी खानपान की दुकानों पर आकर्षक ऑफर हैं।


महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका