गाजे-बाजे के साथ निकली बकरे की शव यात्रा, गंगा किनारे हुआ विधि विधान से अंतिम संस्कार
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पाल में बकरे का अंतिम संस्कार चर्चा का विषय बना हुआ है। चामुंडा मैया के नाम से छोड़े गए इस बकरे की मौत हो जाने पर ग्रामीणों ने उसकी अर्थी सजाकर अंतिम यात्रा निकाली और विधि-विधान से गंगा किनारे उसका अंतिम संस्कार किया।
ग्रामीणों के अनुसार, यह बकरा करीब 20 साल पहले चामुंडा देवी के नाम से छोड़ा गया था। बकरा गांव में स्वतंत्र रूप से घूमता था और हर शाम चामुंडा मंदिर पर बैठ जाता था। बीते कुछ दिनों से बकरा बीमार चल रहा था और उसे तेज बुखार हो गया था। ग्रामीणों ने उसका इलाज भी कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी सुबह होते ही ग्रामीणों ने उसकी अर्थी सजाई। ग्रामीण आवेश ने बताया कि किसी मनुष्य की तरह बकरे की अर्थी बनाई गई और पूरे गांव ने उसकी शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा गंगा तट तक पहुंची, जहां बकरे का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस यात्रा में गांव के सभी लोग शामिल हुए। बकरे की यह शव यात्रा अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, और लोग इसे एक अनोखी घटना के रूप में देख रहे हैं।


‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस