रामलला के वीआईपी दर्शन के नाम पर शुरु हुई धोखाधड़ी
अयोध्या । अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी है। राम मंदिर निर्माण के बाद एक ओर राम भक्त दर्शन के लिए बेहद उत्सुक है। वहीं दूसरी ओर धोखेबाजों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सेंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसका ताजा उदाहरण व्हाट्सएप पर देखने को मिला है जहां लोगों को अनजाने नंबर से रामलला के वीआईपी दर्शन कराने के लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं।
इस बीच इस स्कैमर्स ने इस मौके का फायदा उठाते हुए काम करना शुरू कर दिया है। राम जन्मभूमि ग्रह संपर्क अभियान के तहत एक मैसेज भेजा जा रहा है जो कि एपीके फाइल के जरिए भेजा जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक करने से व्यक्ति स्कैम के झांसे में फंस सकता है इसलिए इस लिंक पर क्लिक न करें। लिंक पर क्लिक करने से स्कैमर फोन हैक कर सकते है। यहां तक की बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।
इसके अलावा एक और मैसेज आ रहा है जिसमें इंस्टॉल राम जन्मभूमि ग्रह संपर्क अभियान टू गेट वीआईपी एक्सेस लिखा आएगा। ये संदेश भी एक स्कैम का ही हिस्सा है। एक तीसरा मैसेज भी भेजा जा रहा है जिसमें लिखा गया है कि बधाई हो आप लकी हैं, आपको 22 जनवरी के लिए राम मंदिर में दर्शन के लिए वीआईपी एक्सेस मिल रहा है। स्कैम करने वालों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए तीन तरह के मैसेज शेयर किए है। इस तरह के मैसेज रोजाना लाखों लोगों के पास आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रहे है।


शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस खाली