एफपीआई ने अगस्त में 21,000 करोड़ की निकासी की
नई दिल्ली । अगस्त 2025 के पहले पखवाड़े में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजार से करीब 20,975 करोड़ रुपए की निकासी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इससे 2025 में एफपीआई की कुल निकासी 1.16 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। यह निकासी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों और रुपये में गिरावट के कारण हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता ने उभरते बाजारों, विशेष रूप से भारत जैसे देशों में निवेश के प्रति एफपीआई की धारणा को प्रभावित किया है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती से रुपये पर दबाव बढ़ा है, जिससे विदेशी निवेश और भी कम आकर्षक हो गया है। बाजार के जानकारों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक नीतियों में बदलाव के कारण निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। वहीं, कंपनियों के अनुमान से कमजोर तिमाही परिणाम और शेयरों का ऊंचा मूल्यांकन भी बिकवाली की प्रमुख वजहें हैं। हालांकि कुछ सकारात्मक संकेत भी हैं। अमेरिका-भारत व्यापार तनाव में कमी और अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क को 27 अगस्त के बाद टालने की संभावना से निवेशकों को राहत मिल सकती है।


Gulf War का मध्य प्रदेश में असर, पेट्रोल-डीजल और LPG की निगरानी करेंगे Mohan Yadav
देशभर के हिल स्टेशनों में अव्वल रहा Pachmarhi, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
सगे भाइयों को गोली मारने वाला आरोपी हाफ एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
अमेरिका का ईरानी ‘ड्रोन कैरियर’ पर हमला, जहाज में लगी भीषण आग
मिडिल ईस्ट संघर्ष का असर: दुबई-मुंबई फ्लाइट का किराया पहुंचा 1.21 लाख रुपये तक।
Saurabh Sharma निकला 51 किलो गोल्ड का असली मालिक, IT विभाग के खुलासे से मचा हड़कंप
Parliament of India के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू