टेक्सास में बाढ़ का तांडव, अब तक 24 की मौत, कई लापता
अमेरिका इन दिनों राजनीतिक कारणों से काफी चर्चा में है। कभी प्रेसीडेंट ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी तो कभी दुनिया में चल रहे युद्धों के कारण। रिपोर्ट के अनुसार इस बार अमेरिका के चर्चा की वजह बाढ़ है। अमेरिका के टेक्सास राज्य के केर काउंटी में भीषण बाढ़ के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाढ़ को बहुत ही भयानक बताया और कहा कि लोगों को हर प्रकार की मदद की जाएगी।
ट्रंप ने कहा कि यह बाढ़ काफी भयानक है। उन्हें अभी तक यह नहीं पता है कि इसमें कितने लोग मारे गए हैं। जानकारी मिली है कि कुछ युवा मारे गए हैं। ट्रंप ने ये बयान मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी। हम वहां के गवर्नर के साथ बात कर रहे हैं।
सर्च ऑपरेशन जारी
टेक्सास के गवर्नर ने बताया कि बाढ़ के पानी में बहे लोगों की तलाश जारी है। राज्य के स्थानीय अधिकारी बचाव अभियान में जुटे हैं। बह गए लोगों की तलाश के लिए 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं बचाव अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर हर समय हेलीकॉप्टर मौजूद हैं। ताकि आपातकालीन स्थित में उनको तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया जा सकेगा।
अब तक 200 लोगों का रेस्क्यू
रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास के केर काउंटी में बाढ़ के बाद 200 से अधिक लोगों को बचाया गया है। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात तक 200 से अधिक लोगों को अब तक बचाया गया है। इनमें से 167 लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण राहत और बचाव अभियान में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।


बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली