रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी, आदतन अपराधी को मारी गई दो गोलियां
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल के बाहर आज सोमवार दोपहर को गोलीबारी की खबर सामने आई। जानकारी के मुताबिक जिस युवक को गोली मारी गयी है, उसका नाम साहिल खान है। जेल में भाई से मुलाकात कर युवक बाहर निकला था। साहिल मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचित किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया, पर अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की है। घायल को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचित किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
इस घटना में पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है अब तक सानू महाराज, शाहरुख और हीरा का नाम परिजनों ने लिया है। शेख शाहनवाज और साहिल का नाम भी सामने आया है। संदेहियों की तलाश में पुलिस की बड़ी टीम लगाई गई है। क्राइम ब्रांच टीम की शहर में जगह-जगह दबिश दे रही है।


सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव