पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता को एफआईए ने पकड़ा
पाकिस्तान की सर्वोच्च जांच एजेंसी ने पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता सरीम बर्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बर्नी की गिरफ्तारी अमेरिकी सरकार की शिकायत के आधार पर की गई है। उस पर मानव तस्करी के आरोप हैं। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की मानव तस्करी विरोधी टीम ने बर्नी को अमेरिका से कराची हवाईअड्डे पर लैंड करते ही गिरफ्तार कर लिया।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बर्नी पर आरोप है कि उसने 25 से अधिक बच्चों की तस्करी करके अमेरिका भेजे हैं और अवैध रूप से बच्चों को वहां गोद दिलवाया है। गिरफ्तारी के कुछ समय पहले से एफआईए बर्नी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। बर्नी वेलफेयर ट्रस्ट इंटरनेशनल चलाता है। यह एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है। ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, वे उत्पीड़ित और कम सुविधा प्राप्त आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ट्रस्ट बाल शोषण, उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, मानवाधिकारों के उल्लंघन, श्रमिक मुआवजा अधिकारों सहित अन्य गंभीर अपराधों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करता है


मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद