रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पटवारी, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला शुरुआत से ही है। जिसे जब जहां मौका मिलता है, पक्षकार को लूट लेता है। ऐसे ही एक प्रकरण में महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है, जबकि किसान ने स्वयं यह वीडियो बनवाया है।
इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने पटवारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। मामला रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया का है।
मिली जानकारी के मुताबिक कथित वीडियो में हलका पटवारी सुलोचना साव नजर आ रही हैं। उनके साथ बलिराम पटेल नामक किसान भी है।
महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल
दोनों के बीच बातचीत से पता चलता है कि किसान की भूमि से संबंधित कोई काम है। पटवारी पहले ही खर्चा देने की बात कहती है। इसके बाद आखिर में दोनों के बीच रकम को लेकर बात होती है।
पटवारी सुलोचना साव काम के एवज में और रुपए की मांग करती हैं। मिली राशि को अपर्याप्त बताती है। इस वीडियो के सामने आते ही पटवारियों में हड़कंप मच गया है।
एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी ने मामले में सख्त तेवर दिखाते हुए पटवारी पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पटवारी को आफिस अटैच किया जा रहा है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई