सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग पर आया पिता सलीम खान का रिएक्शन.....
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्स अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग की। इस खबर ने उनके फैंस के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं, मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।
इसके साथ ही पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब इस मामले में सलमान के पिता सलीम खान ने की प्रतिक्रिया आई है।
फायरिंग पर सलीम खान का रिएक्शन
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के घर पर फायरिंग की खतरनाक घटना के कुछ घंटों बाद अब लेखक और अभिनेता सलीम खान ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सलीम खान ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, बताने को कुछ नहीं है। वे सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
राहुल कनाल ने दिया अपडेट
इससे पहले राहुल कनाल ने सलमान खान के बारे में अपडेट शेयर किया था। पैपराजी ने राहुल से गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते समय पूछा था कि अभी भाई कैसे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि दुआ है ऊपर वाले की, भाई सब अच्छे हैं।
3 राउंड फायरिंग की मिली जानकारी
अब संदिग्ध शूटरों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। रविवार सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। अब केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। यह खबरें कई बार सामने आती रही हैं कि कुख्यात गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई एक्टर को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।


PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?