अमेठी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने सीएम योगी से की मुलाकात
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को अमेठी में विगत दिनों घटित नृशंस हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने भेंट की। इस दौरान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। इसकी जानकारी खुद सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी।
सीएम योगी ने कहा कि, ‘‘आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री मनोज पांडेय जी की उपस्थिति में जनपद अमेठी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ित परिजनों से भेंट की। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदना एवं प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिजनों के साथ है। आश्वस्त रहें, पीड़ितों को अवश्य न्याय मिलेगा, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।’’ बता दें कि मृतक शिक्षक सुनील कुमार के पिता रामगोपाल, बहन सुनीता देवी, भाभी निशा देवी, भाई पंकज और राजू को ऊंचाहार से विधायक मनोज पाण्डेय अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मृतक शिक्षक के पिता रामगोपाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सीएम योगी से आज उनकी मुलाकात हुई है। उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से हर मदद का आश्वासन दिया गया है। उन्हें आर्थिक मदद के साथ पीएम आवास, 5 बीघा खेती योग्य जमीन, परिवार के मुखिया के सहमति पर एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जायेगा। पीड़ित पिता ने कहा कि सीएम योगी के आश्वासन से वह सभी संतुष्ट हैं। विदित हो कि सरकारी स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार (35), पत्नी पूनम (32) और उनकी दो बेटियों दृष्टि (6) और सुनी (एक वर्ष) की अमेठी के अहोरवा भवानी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूनम ने वर्मा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।


रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर