शमशान में फर्जी अंतिम संस्कार! रसीद बनी और शव गायब
उज्जैन : चक्रतीर्थ शमशान से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ युवकों ने चक्रतीर्थ कार्यालय से बिना डेड बॉडी के ही लकड़ी, कंडे व अन्य सामान ले लिया और नाम पता लिखवा कर शमशान से रसीद बनवा ली. इस फर्जी अंतिम संस्कार की रसीद लेकर कुछ ही देर में युवक फरार हो गए. जब काफी देर तक मृतक का शव शमशान नहीं पहुंचा तो शमशान प्रबंधन को शक हुआ और पूरा मामला थाना जीवाजीगंज पहुंचा.
बिना डेड बॉडी, करवाए लकड़ी कंडे बुक
चक्रतीर्थ कार्यालय में घटना के वक्त तरुण कुमार खत्री ड्यूटी पर थे. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, '' मंगलवार को चार युवक कार्यालय पर आए और मृतक का नाम लालचंद बताते हुए उन्होंने लकड़ी, कंडे व अन्य सामान अंतिम संस्कार का बुक करवाया. मृतक के परिजन बन कर आए युवकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जो रसीद चक्रतीर्थ शमशान पर बनाई गई उसमें किसी लालचंद नाम के व्यक्ति का उल्लेख है. रसीद बना कर युवकों को दे दी गई. जब शव नहीं दिखा तो उनसे पूछा गया कि डेड बॉडी कहां है? जिस पर युवकों ने कहा कि कुछ ही देर में आ रही है.''
तरुण कुमार ने आगे कहा, '' इसके कुछ ही देर बाद सभी युवक फरार हो गए. डेड बॉडी देर शाम तक आई ही नहीं तो युवकों पर शंका हुई, तब चक्रतीर्थ अध्यक्ष के माध्यम से शिकायत थाना जीवाजीगंज में दर्ज करवाई है.''
प्रॉपर्टी से संबंधित हो सकता है मामला
इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. चर्चा है कि अज्ञात युवकों ने प्रॉपर्टी के चक्कर में पिता की मौत के बाद दोबारा से रसीद बनवाई होगी. क्योंकि अक्सर मृत्य प्रमाण पत्र की जरूरत बैंक, अनुकंपा नियुक्ति नौकरी और बीमा क्लेम के लिए होती है. इसी चक्कर में युवकों ने ऐसा कृत्य किया होगा. हालांकि, पुलिस ने अबतक इस बात की पुष्टि नहीं की है.
आसानी से मिल जाती है शमशान की रसीद
चक्र तीर्थ प्रबंधन के अध्यक्ष अशोक प्रजापत ने इस मामले पर कहा, '' किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर चक्रतीर्थ से जो रसीद दी जाती है, अगर वह गुम हो जाए तो परिजन शपथ पत्र और पहचान पत्र के आधार पर रसीद को दौबारा बनवा सकते हैं. इसके लिए किसी भी तरह की जालसाजी और षड्यंत्र रचने की जरूरत नहीं हैं.''


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार