ईशा देओल ने शेयर की अपनी घुड़सवारी की यादें, जताया रामू का आभार
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिंदगी और काम से जुड़ी खास बातें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बचपन की एक खूबसूरत याद साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी घोड़ी और उसे संभालने वाले रामू का खास तौर पर जिक्र किया और उनका आभार व्यक्त किया। ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी भूरी घोड़ी शांति पर बैठी नजर आ रही हैं, साथ में रामू भी खड़ा है।
पोस्ट के कैप्शन में ईशा ने लिखा कि यह तस्वीर 1987 की है, जब वह ऊटी में अपने माता-पिता के साथ शूटिंग पर जाती थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह और शाम दोनों वक्त घुड़सवारी करने का बड़ा शौक था। उनकी घोड़ी शांति बहुत शांत स्वभाव की थी और उस पर सवारी करना बेहद अच्छा लगता था। ईशा ने याद किया कि रामू न सिर्फ घोड़ी का ख्याल रखता था, बल्कि उसने उन्हें घुड़सवारी के अलावा जानवरों से प्यार करना और उनकी देखभाल करना भी सिखाया। ईशा ने लिखा, “हम साथ में पूरे शहर, पहाड़ों और बाजारों में घूमते थे। अब मुझे उन पलों की बहुत याद आती है। मैं रामू की बहुत आभारी हूं।”
ईशा देओल बॉलीवुड के मशहूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रोमांटिक थ्रिलर ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से की थी। इसके बाद वह ‘धूम’, ‘दस’, ‘काल’, ‘नो एंट्री’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं। एक समय बाद ब्रेक लेने के बाद ईशा ने 2022 में वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ के साथ वापसी की। इसके बाद 2023 में उनकी फिल्म ‘हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ आई। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ को भी खूब सराहा गया। यह फिल्म इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया के जीवन पर आधारित है। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ईशा के अलावा अनुपम खेर, अदा शर्मा, दुर्गेश कुमार, सुशांत सिंह, शुभंकर दास और मनमीत सिंह साहनी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही