इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ जीती टी20I सीरीज
इंग्लैंड ने चार टी20 मैच की सीरीज 2-0 से जीत ली है। आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी। सीरीज के दो मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की पाकिस्तान पर जीत से टीम का मनोबल बढ़ेगा।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। बाबर ने 22 गेंद पर 36 रन तो रिजवान ने 16 गेंद पर 23 रन की पारी खेली। उस्मान खान ने 38 रन बनाए।
चार बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
इन तीनों के अलावा अनुभवी बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने 21 रन तो गेंदबाज नसीम ने 16 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें चार बल्लेबाज अपने खाता भी नहीं खोल सके और पाकिस्तान 19.5 ओवर में 157 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से वूड, राशिद और लिविंग्स्टोन को 2-2 विकेट मिले।
बटलर और सॉल्ट की दमदार बैटिंग
पाकिस्तान के 158 रन के जवाब में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर और फिल सॉल्ट ने आईपीएल की फॉर्म बरकरार रखते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 6.2 ओवर में 82 रन की साझेदारी हुई। फिल सॉल्ट ने 24 गेंद पर 45 रन तो बटलर ने 21 गेंज पर 39 रन की पारी खेली। विल जैक्स ने 20 का योगदान दिया।
हारिस रऊफ को मिले तीन विकेट
जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रूक ने टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। बेयरस्टो 28 और ब्रूक 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाद हारिस रऊफ रहे। रऊफ ने 3.3 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए।


अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना