शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
नई दिल्ली। बढ़ती ठंड और बारिश के बीच आतंकी लगातार भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे है। भारतीय सुरक्षा बलों की बहादुरी और सूझबूझ के कारण उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
आज शुक्रवार को सुरक्षाबलों को सूचना मिली की शोपिया में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी घेराबंदी कर दी। इस पर आतंकियों ने फायरिंग की जिसके जवाब में सेना ने भी गोलीबारी की। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है और खबर लिखे जाने तक फायरिंग चल रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के चोटीगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह वहां इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से जनहानि की कोई सूचना नहीं है। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर साझा ऑपरेशन चला रही है। आशंका है कि यहां कई आतंकी छिपे हो सकते हैं।


सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
कूटनीति के माहिर पीएम मोदी: कतर, फ्रांस, जॉर्डन, ओमान और मलेशिया के नेताओं से फोन पर बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने पर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा: मेरे अलावा कोई राज्यसभा नहीं जाएगा
चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात