ईडी ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड मामले में पूरी की तलाशी..
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को तलाशी पूरी कर ली। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने शुक्रवार को छापेमारी शुरू की थी। आरएफएल, एम3एम इंडिया होल्डिंग्स, आरएचसी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, हिलग्रो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, डायोन ग्लोबल सॉल्यूशंस और प्रियस कमर्शियल के कॉरपोरेट कार्यालयों सहित दिल्ली-एनसीआर में नौ स्थानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी शनिवार को समाप्त हुई।
अधिकारियों ने कहा कि तलाशी के दौरान डिजिटल साक्ष्य सहित "आपत्तिजनक" दस्तावेज जब्त किए गए और आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न आय की पहचान की गई है।
ईडी का धनशोधन का मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से उपजा है। इस मामले में संघीय एजेंसी ने फोर्टिस के पूर्व प्रवर्तकों मलविंदर मोहन सिंह, शिविंदर मोहन सिंह और रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीएमडी सुनील गोधवानी को गिरफ्तार किया था।


Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी