शारजाह वारियर्स के सामने 104 रन पर ढेर हुई दुबई कैपिटल्स
दुबई कैपिटल्स के लिए महेश तीक्ष्णा अबूझ पहेली बन गए। आइएलटी-20 के मैच में शारजाह वारियर्स के विरुद्ध दुबई कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन ही बना सकी।
शारजाह की अदभुत गेंदबाजी के कारण टीम 18.2 ओवर में ही आल आउट हो गई। इस दौरान टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। सिकंदर रजा ने टीम के लिए सर्वाधिक 22 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में तीक्ष्णा ने चार और डैनियल सैम्स ने तीन विकेट झटके।
महेश ने मध्यक्रम की तोड़ी कमर
महेश तीक्ष्णा ने अपनी अद्भुत गेंदबाजी से दुबई कैपिटल्स के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। सैम बि¨लग्स से लेकर होल्डर तक तीक्ष्णा ने चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस दौरान सैम्स ने भी खतरनाक दिख रहे रजा और मेरवे को आउट कर दुबई को बड़ा स्कोर खड़ा करने से वंचित कर दिया।
वहीं, मार्क वॉट ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दुबई को गुरबाज के रूप में शुरुआती झटका दिया। उन्होंने केवल एक विकेट ही लिया, परंतु अपने चार ओवरों में केवल 15 रन दिए।


गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम