एप्पल में दर्जनों कर्मचारियों की नौकरी खतरे में
वाशिंगटन । आईफोन बनाने वाली एप्पल ने लंबे समय से चल रहे एक प्रोजेक्ट को बंद करने का ऐलान किया है। इतना पुराना प्रोजेक्ट बंद होने से अब इससे जुड़े कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ गया है। बता दें कुछ समय पहले ही ऐप्पल ने अपने सेल्फ-ड्राइविंग कार से जुड़ा एक प्रोजेक्ट बंद किया था। इस बार कंपनी अपने स्मार्टवॉच से जुड़े एक प्रोजेक्ट को बंद कर रही है। दरअसल कंपनी अपनी स्मार्टवॉच के लिए खुद ही डिस्प्ले डिजाइन और डेवलप करती है, जिसे अब कंपनी ने बंद करने का फैसला किया है। कंपनी अब डिस्प्ले इंजीनियरिंग की टीम को बदल रही है। ऐसा अनुमान है कि कंपनी के इस प्रोजेक्ट को बंद करने से अमेरिका और एशिया में दर्जनों नौकरियां खतरे में आ जाएगी। सूत्रों ने कहा है कि कंपनी जिन प्रोजेक्ट्स को बंद कर रही है, उससे जुड़े कर्मचारियों को यह मौका दे रही है कि वे कंपनी के भीतर ही किसी दूसरे डिपार्टमेंट में अपने लिए कोई काम खोज लें, अगर उन्हें कंपनी के अंदर ही कोई और पोस्ट मिल जाती है तो वे ऐप्पल कंपनी में बने रहेंगे। हालांकि ये बात भी तय है कि बंद होने वाले प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कर्मचारियों को कंपनी के भीतर ही नए रोल्स मिल पाएं, ऐसे में कई कर्मचारियों को कंपनी छोड़नी ही पड़ेगी। हालांकि कंपनी इन सभी कर्मचारियों को सेवरेंस देगी। कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच के लिए डिस्प्ले बनाने का एक प्रोजेक्ट सात साल पहले शुरू किया गया था। हालांकि कंपनी पहले से ही अपने प्रोडक्ट्स में डिस्प्ले को कस्टमाइज करती है, लेकिन वे काफी हद तक एलजी डिस्प्ले कंपनी और सैमसंग एसडीआई कंपनी जैसे पार्टनर्स के डिजाइन पर आधारित हैं।


'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती