फैंस के लिए डबल धमाका, ‘ग्राउंड जीरो’ और नई फिल्म का ऐलान
इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में अपनी अलग राह बनाई है। साल 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इमरान ने हमेशा ऐसे किरदार चुने जो आम हीरो की छवि से हटकर थे। चाहे 'मर्डर' और 'अक्सर' जैसे बोल्ड थ्रिलर हों या 'जन्नत' और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' जैसी दमदार फिल्में, इमरान ने हर बार अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अब उनकी नई एक्शन फिल्म 'ग्राउंड जीरो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच अभिनेता ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है।
'जन्नत 3' पर दिया अपडेट
अभिनेता ने जन्नत फ्रेंचाइजी के अगले भाग के बनने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "इसके लिए बातचीत चल रही है। जैसे 'आवारापन' को समय लगा था, वैसे ही इसे भी समय चाहिए।" इमरान ने साफ किया कि वह सिर्फ पैसे कमाने या फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता के नाम पर सीक्वल नहीं बनाना चाहते।
मजबूत कहानी चाहते हैं इमरान
उन्होंने कहा, "हम सिर्फ फ्रेंचाइजी के नाम पर फिल्म नहीं बनाएंगे। कहानी पर अभी काम चल रहा है और हम नए आइडियाज पर विचार कर रहे हैं।" यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर होगी या फिर किसी महत्वाकांक्षी 'बैड बॉय' की कहानी होगी यह अभी तय नहीं है। इमरान चाहते हैं कि 'जन्नत 3' की कहानी मजबूत हो और पिछली फिल्मों की विरासत को बरकरार रखे।
'सीरियल किसर' से स्टार बनने तक का सफर
करियर के शुरुआती दिनों में इमरान अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन्स और 'ग्रे' किरदारों की वजह से सुर्खियों में आए थे। ये किरदार न पूरी तरह अच्छे होते थे, न बुरे। अभिनेता ने कहा, "2003 में 'फुटपाथ' से मैंने जो शुरुआत की। वह अलग फिल्म थी। अगर मैं पारंपरिक, नेकदिल वाले किरदार निभाता तो शायद सफल नहीं होता। मुझे लगता है कि मैं उन किरदारों में फिट नहीं बैठता था। मैंने दर्शकों को एक ऐसे अभिनेता का नया अनुभव दिया जो गलत काम करता है, लेकिन लोग फिर भी उसे पसंद करते हैं और हां, आखिर में उसकी कहानी में सुधार का रास्ता भी होता है।"
'ग्राउंड जीरो' की वजह से चर्चा में इमरान
हाल ही में इमरान की नई फिल्म 'ग्राउंड जीरो' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। यह कोई साधारण युद्ध फिल्म नहीं है। यह बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की सच्ची कहानी है, जिन्होंने 2001 के संसद हमले के पीछे के आतंकवादी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के जरिए इमरान एक बार फिर अपने फैंस को एक नया और दमदार किरदार देने को तैयार हैं।


त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय