धनखड़ ने पूर्व विधायक की पेंशन के लिए किया आवेदन
जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अब पूर्व विधायक के नाते मिलने वाली पेंशन के लिए राजस्थान विधानसभा सचिवालय में फिर से आवेदन किया है। धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ सीट से कांग्रेस के विधायक रहे थे। पूर्व विधायक के तौर पर उन्हें जुलाई 2019 तक पेंशन मिल रही थी। जुलाई 2019 में पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल बनने के बाद पेंशन बंद हो गई थी। अब उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद उन्होंने पूर्व विधायक के नाते फिर से आवेदन किया है। धनखड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था।
विधानसभा सचिवालय ने धनखड़ की पेंशन आवेदन पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हें उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा मंजूर होने की तारीख से पूर्व विधायक की पेंशन मिलनी शुरू होगी। विधायक का कार्यकाल पूरा होते ही पूर्व विधायक की पेंशन चालू हो जाती है। पूर्व विधायक अगर किसी भी सरकारी पद पर मनोनीत हो जाते हैं या मंत्री बन जाते हैं तो विधानसभा सचिवालय को इसकी तय फॉर्मेट में सूचना दी जाती है। इसके बाद पेंशन बंद हो जाती है। सरकारी पद से कार्यकाल पूरा होने के बाद विधानसभा सचिवालय को तय फॉर्मेट में आवेदन कर सूचना देनी होती है। इसके बाद पेंशन फिर शुरू हो जाती है। जगदीप धनखड़ ने भी उसी प्रक्रिया के तहत आवेदन किया है।


CM बनने की राह में रोड़ा! विजय थलापति को लेकर वायरल हुई क्रिप्टिक पोस्ट
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी, जानें कौन-कौन रहेगा मौजूद
‘द्रौपदी’ से राजनीति तक: रूपा गांगुली की संघर्षभरी कहानी
कभी ममता के करीबी, अब भाजपा के चेहरे: कमल शुभंकर बनने जा रहे मुख्यमंत्री
दिलजीत दोसांझ ने राजनीति को लेकर तोड़ी चुप्पी, फैंस बोले- बहुत बढ़िया
मेडिकल अधिकारियों के लिए MPPSC का सबसे बड़ा रिजल्ट घोषित, 1220 उम्मीदवार चयनित
अमीषा पटेल का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- पैसे देकर बनते हैं नंबर वन
बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर बोले नितिन नवीन- जनता के विश्वास की हुई जीत
मध्य प्रदेश में रेल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल, क्राइम के मामले में देश में दूसरे नंबर पर राज्य