दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल की रोड शो के जरिए राजनीति में एंट्री
नई दिल्ली। कथित शराब घोटोल में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की मेगा रोड शो के जरिये राजनीति में एंट्री कर रही हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बताया कि सुनीता केजरीवाल पहली बार आप के चुनावी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी। अभी तक ऐसे कार्यक्रम का मुख्यमंत्री केजरीवाल ही नेतृत्व करते थे। उनके जेल जाने के बाद उनकी कमी को दूर करने के लिए सुनीता चुनावी मैदान में उतर रही हैं। सुनीता केजरीवाल शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मेगा रोड शो से चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगी। रविवार को पश्चिमी दिल्ली में जनता से केजरीवाल के लिए समर्थन मांगेगी। सुनीता केजरीवाल दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी लोकसभा चुनाव में आप उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगी। आतिशी ने कहा कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में बीजेपी के लिए अलग माहौल बन गया है। आम जनता पूछ रही हैं कि मुख्यमंत्री को क्यों गिरफ्तार किया गया। हर कोई इस गिरफ्तारी के खिलाफ है। दिल्ली-पंजाब की जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है।
आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने ईडी की मदद से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी को इस चुनाव में हार का डर सता रहा है इसलिए उसने यह कार्रवाई करवाई। बीजेपी नहीं चाहती थी कि सीएम केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरें, लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी को नुकसान हुआ है। दिल्ली-पंजाब के साथ दूसरे हिस्सों में जनता मुख्यमंत्री केजरीवाल के समर्थन में आई आ गई है।
शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल के साथ स्थानीय विधायक भी प्रचार करेंगे। रोड शो जिस विधानसभा क्षेत्र से निकलेगा, उसमें स्थानीय विधायक सहित अन्य नेता शामिल होंगे। रोड शो के माध्यम से आम आदमी पार्टी जनता के सामने अपनी बात रखेगी और इस लोकसभा चुनाव अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगी।


अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर