नई कीमतों के अनुसार बढ़े सिलेंडर के दाम, जानिए नई दरें
आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने आम जनता को झटका दिया। दरअसल, तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिये।
इस बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में किया गया है। घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं।
आज से कमर्शियल सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हो गया है।
कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें
IOCLकी वेबसाइट के अनुसार आज से कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई है।
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1652.50 रुपये हो गए हैं। पहले इसकी कीमत 1646 रुपये थी।
कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1756 रुपये से बढ़कर 1764.5 रुपये हो गया।
मुंबई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1605 रुपये का हो गया है। जुलाई में इसकी कीमत 1598 रुपये थी।
चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। आज से चेन्नई में कॉर्मशियल सिलेंडर 1809.50 रुपये की जगह 1817 रुपये का हो गया।
जुलाई में कम हुई थी कीमतें
पिछले महीने यानी जुलाई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का एलान किया था। जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 30 रुपये कम हो गए थे।
घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
आज से केवल कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ें हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। इस साल महिला दिवस के मौके पर सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। इसके बाद से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है।


करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500
खेत में मवेशी घुसने पर भड़का विवाद, कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या