कलेक्टर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
राजनांदगांव : कलेक्टर संजय अग्रवाल आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर अग्रवाल ने सभी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों की बारीकियां सीखी है, जिससे वे अपने खेल प्रतिभा को और अधिक निखार सकते हैं। जिले में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर से खेल का वातावरण बनेगा और नए खिलाडिय़ों का रूझान खेलों की ओर होगा। जिससे प्रदेश व देश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे टीमवर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है। खेल के माध्यम से जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। कलेक्टर ने प्रशिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ए एक्का ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 से 15 मई 2024 तक किया गया। 21 दिनों तक चले नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खिलाडिय़ों को निर्धारित खेल मैदानों पर खेल संघों, प्रशिक्षकों, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाडिय़ों, वरिष्ठ खिलाडिय़ों द्वारा हॉकी, तीरंदाजी, नेटबॉल, फुटबॉल, कराते, व्हॉलीबॉल, हैण्डबॉल, थ्रो बॉल, कबड्डी, खो-खो, भारोत्तोलन, सॉफ्टबॉल, लॉन टेनिस एवं एथलेटिक्स कुल 14 खेल विधाओं में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 1158 खिलाड़ी शामिल हुए।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, आरआई राजनांदगांव लोकेश कुमार कसेर, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, अंतर्राष्ट्रीय व्हॉलीबॉल खिलाड़ी श्रीमती रेखा पदम, जिला कीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी, मंच संचालन शैलेन्द्र तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, जन्मेजय सिंह बहादुर, श्रेयांस बहादुर, अभिषेक खण्डेलवाल, जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास, भारोत्तोलन कोच दिग्विजय स्टेडियम अजय लोहार, कराते कोच ममता नगर कमल पूजन, कराते कोच कस्तुरबा महिला मण्डल दुर्गेश साहू, खेलो इंडिया लघु केन्द्र हॉकी कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम शकील अहमद, हॉकी कोच साई अमित माथुर, व्हॉलीबॉल कोच स्टेट स्कूल श्रीमती संध्या पदम, कबड्डी कोच कमला कॉलेज ललित साहू एवं हरिश साहू, नेटबॉल कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जानकी शरण कुशवाहा एवं भोजराज साहू, तिरंदाजी कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राहूल साहू, फुटबॉल कोच बजरंगपुर नवागांव दरवेश कामड़े, फुटबॉल कोच विज्ञान महाविद्यालय किशोर माहेश्वरी, फुटबॉल कोच वाईडनियर स्कूल राजेश निर्मलकर, लॉन टेनिस कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम अंकुर सिंह, हैण्डबॉल कोच स्टेट स्कूल रज़ा कुरैशी, थ्रो बॉल कोच स्टेट स्कूल गितेश बन्धे, एथलेटिक्स कोच शंकरपुर शैलेन्द्र तिवारी, व्हॉलीबॉल संघ के आबिद बेग, टैक्निशियन हॉकी संघ कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।


700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी