जम्मू में सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान पहुंचा माइनस में
श्रीनगर । श्रीनगर और जम्मू दोनों शहरों में शनिवार-रविवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात देखी गई। इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 5.6 और 3.4 डिग्री नीचे गिर गया। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के साथ तीव्र शुष्क शीत लहर ने कश्मीर में लोगों की तकलीफें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के जानकारी दी है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, गुलमर्ग में माइनस 4.4 और पहलगाम में माइनस 6.5 रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 15.3 और कारगिल में माइनस 14.3 रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 3.4, कटरा में 6, बटोटे में 2.1, भद्रवाह में माइनस 0.2 और बनिहाल में माइनस 2.2 रहा। यहां पर कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे चिल्लई कलां के नाम से जाना जाता है, 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी। गर्मियों के महीनों के दौरान पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की स्थानीय लोगों की उम्मीदें चिल्लई कलां के शेष हिस्से पर बची हुई हैं। यदि चिल्लई कलां के शेष भाग के दौरान पर्याप्त बर्फबारी होती है, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा, अन्यथा आने वाली गर्मियों में स्थानीय लोगों के लिए पीने के पानी की मुश्किलें आएंगी।


ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा