ठंडी हवाओं का गर्मी के कारोबार पर वार, AC की डिमांड अप्रैल-जुलाई में घटी
व्यापार: अप्रैल से जुलाई के बीच बेमौसम बारिश के चलते चालू वित्त वर्ष यानी 2025-26 में रूम एयर कंडीशनर की बिक्री में 10-15 फीसदी की गिरावट आने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि उद्योग की बिक्री इस दौरान 1.15 करोड़ यूनिट रह सकती है। 2024-25 में रिकॉर्ड 1.3 करोड़ यूनिट की बिक्री हुई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में अप्रैल-जुलाई के में जब गर्मी चरम पर होती है, उस दौरान लंबे समय तक बेमौसम बारिश होती रही। इससे एसी की मांग घट गई। हालांकि, दूसरी छमाही यानी जुलाई-सितंबर के बीच आंशिक सुधार की उम्मीद है। खासकर दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों से जो 2026 में और गर्म होने के पूर्वानुमान से प्रेरित है।
इक्रा ने कहा, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर में कमी जनवरी, 2026 में नए स्टार लेबल दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन से संबंधित मूल्य वृद्धि की भरपाई से कहीं अधिक होगी। इससे अगली तिमाही में सीजन से पहले की खरीदी को बढ़ावा मिलेगा। 22 सितंबर से एसी पर जीएसटी 28 से घटकर 18 फीसदी आने से भी इसकी मांग बढ़ने का अनुमान है। एसी उद्योग की दीर्घकालिक मजबूती मजबूत विकास कारकों बढ़ते तापमान, घरों में कम पहुंच, शहरीकरण और ऊर्जा कुशल मॉडलों की ओर लगातार बदलाव से बढ़ती प्रतिस्थापन मांग पर आधारित है।
अगले दो वर्षों में क्षमता वर्तमान 2.6 करोड़ यूनिट से 40-50 फीसदी से अधिक बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए अगले दो-तीन वर्षों में 4,500-5,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च की योजना बनाई गई है। इसके विनिर्माण हेतु भारत सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से भारतीय रूम एसी उद्योग में स्वदेशीकरण को वर्तमान 50-60 फीसदी से बढ़ाकर 2027-28 तक 70-75 फीसदी तक किया जाएगा।


उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
9 महीने बाद भी जॉइनिंग न मिलने पर शिक्षकों का आक्रोश