यमन में गठबंधन सेना पर हमला, दो सऊदी अधिकारियों की मौत
रियाद। यमन में सऊदी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के खिलाफ हुए हमले में दो सऊदी अधिकारियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक यह हमला शुक्रवार शाम को मध्य यमन के सियुन शहर में एक सैन्य शिविर में हुआ था। हमले में एक अधिकारी और एक गैर-कमीशन अधिकारी शहीद हो गए जबकि एक अधिकारी घायल हुआ है।
प्रवक्ता ने हमलावर की पहचान यमनी रक्षा मंत्रालय के एक सहयोगी के रूप में की है, लेकिन यह साफ कहा कि यह लोन वुल्फ हमला था, जिसका यमनी रक्षा मंत्रालय से कोई संबंध नहीं। उन्होंने कहा कि जिस सैन्य शिविर पर हमला हुआ, वह यमनी सैन्य कर्मियों को आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण देने और यमन में मानवीय और विकास पहल में मदद करने का काम करता था। इस हमले के बाद गठबंधन और रक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Jabalpur में तीन वर्षों में 22 हजार से अधिक टीबी मरीज दर्ज
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पुडुचेरी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त
Supreme Court of India सख्त, CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं
Uttar Pradesh में बीएसपी विधायक के आवास पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
Indore में अंडरग्राउंड मेट्रो की तैयारी तेज, अप्रैल-मई से शुरू होगी खुदाई
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत के विस्तार पर ब्रेक, रेलवे ने रोकी योजना
Uttar Pradesh के एक जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई