सीएम योगी का ग्रेटर नोएडा में प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम टला
लखनऊ । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का शनिवार को होने वाला गौतम बौद्ध नगर का दौरा एक अप्रैल तक के लिए टल गया है। भाजपा की गौतम बौद्ध नगर इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने कहा कि मुख्यमंत्री का शनिवार को ग्रेटर नोएडा में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित करने का कार्यक्रम था लेकिन यह कार्यक्रम अब टल गया है। मावी ने कहा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अब ग्रेटर नोएडा में होने वाले कार्यक्रम के लिए एक अप्रैल को गौतम बौद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी पुष्टि की कि मुख्यमंत्री का शनिवार का दौरा रद्द हो गया है।
सीएम योगी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक हैं। आदित्यनाथ ने 26 मार्च को मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद में सार्वजनिक रैलियों के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। आने वाले हफ्तों में पूरे उत्तर प्रदेश में उनके प्रचार कार्यक्रम निर्धारित हैं। महेश शर्मा एक बार फिर गौतम बौद्ध नगर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हैं जहां 7 चरण के चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। शर्मा 2014 और 2019 में भी इस सीट से जीते थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही