कुशल मेजबान के रूप में नजर आए सीएम योगी
अयोध्या । श्रीराम लला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम योगी एक कुशल मेजबान के तौर पर नजर आए। उन्होंने मेहमानों का स्वागत भी किया और मंदिर में सभी तैयारियों को भी परखा। पीएम मोदी के स्वागत के साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निगरानी के अलावा वो अफसरों को निर्देश देते भी नजर आए। उनके निर्देश के अनुसार अफसरों ने भी पूरी सक्रियता बरतते हुए मेहमानों का पूरा ख्याल रखा। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के साथ ही सभी मेहमान योगी सरकार की मेहमाननवाजी से भी खुश नजर आए।
सीएम योगी मंदिर परिसर में सुबह ही पहुंच गए और उन्होंने वहां मेहमानों का स्वागत किया। बतौर मेजबान सीएम योगी ने राजनीति, कला, खेल, साहित्य, फिल्म जगत, उद्योग एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों का ससम्मान सत्कार किया। वह सुबह ही मंदिर परिसर में पहुंच गए और आए हुए मेहमानों से मिले। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े रहे इंजीनियर्स और श्रमिकों व उनके परिजनों से भी भेंट कर उनका सत्कार किया। इसके साथ ही उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। मेहमानों के बैठने के स्थल से लेकर गर्भ गृह में अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रमों की पूरी जानकारी ली। पीएम मोदी के मंदिर परिसर में पहुंचने पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें रामनामी पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इससे पहले सुबह 8 बजे से ही मेहमानों का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया। सभी मेहमानों को जन्मभूमि पथ होते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश दिलाया गया। उन्हें रामनामी पटका पहनाया गया। इसके बाद निर्धारित स्थान पर बैठाया गया। मेहमानों में सांसद हेमामालिनी, रजनीकांत, कंगना रनौत, चिरंजीवी, उनके पुत्र रामचरन, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, साइना नेहवाल, कट्रीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जैकी श्राफ, देवकीनंदन ठाकुर,रणदीप हुड्डा समेत अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि ऐतिहासिक कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। इस बीच, सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने अपनी प्रस्तुति भी दी।


पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह