सीएम धामी ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में मृतकों के स्वजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को अपने आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विमान हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
उधर, प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित शोकसभा में भी विमान हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि इस हादसे के बाद चारों ओर शोकाकुल वातावरण है।
अपनी हवाई यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज एयरपोर्ट में यात्री तो थे, लेकिन वह चहल-पहल और आपसी चर्चा नहीं दिखाई जो अमूमन नजर आती थी। दुखद हादसे में हमने जिनको भी खोया, उनका सामाजिक आर्थिक व्यावहारिक योगदान महत्वपूर्ण था। भाजपा परिवार ने भी इस दुर्घटना में अपने वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को खोया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह ऐसी क्षति है, जिसकी कल्पना नहीं की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पूरा देश और विश्व इस हृदय विदारक घटना को लेकर बहुत दुख एवं शोक में है।
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक विनोद चमोली समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, दायित्वधारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके