इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शुक्रवार को 2 बड़ी टीमें टकराएंगी। रात 8 बजे से इंग्लैंड टीम की टक्कर साउथ अफ्रीका से होगी। टूर्नामेंट का 45वां और सुपर 8 का यह 5वां मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-8 में दोनों ही टीमों की शुरुआत शानदार रही है और उन्होंने अपना पहला-पहला मैच जीता। अब इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होगी। हालांकि, यह जीत इतनी भी आसान नहीं रहने वाली है। दोनों टीमों के बीच कांट की टक्कर देखने को मिलती है।
हेड टू हेड के आंकड़े
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डाले तो कोई भी टीम किसी पर भारी नहीं पड़ती है। दोनों ही टीमों ने बराबर-बराबर मेच जीते हैं। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लिश टीम ने बार और प्रोटियाज टीम ने 12 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।
वर्ल्ड कप में प्रोटियाज टीम का पलड़ा भारी
टी20 विश्व कप में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका टीम का दबदबा देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान इंग्लैंड ने सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं। साथ ही साउथ अफ्रीका ने 4 मैच अपने नाम किए हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली।
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।


पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह