क्लाउडिया शिनबाम बन सकती हैं मैक्सिको की महिला राष्ट्रपति
मैक्सिको आम चुनाव के कारण ऐतिहासिक बदलाव की कगार पर खड़ा है। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मतदान के बाद एल फाइनेंसिएरो की तरफ से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक क्लाउडिया शिनबाम के जीतने की प्रबल संभावनाएं हैं। वह इतिहास रचने की कगार पर हैं। फाइनेंसिएरो के प्रमुख एलेजांद्रो मोरेनो ने देश भर में मतदान केंद्रों पर वोटिंग पूरी होने के बाद पहले एग्जिट पोल निष्कर्षों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कहीं भी मतदान में इतना अंतर नहीं दिखा जिससे नतीजों में अप्रत्याशित बदलाव की संभावनाएं हों। शिनबाम के राजनीतिक दल- मोरेना पार्टी ने कहा देश के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई खबर के मुताबिक खुद शिनबाम ने बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमाम विपक्षी दलों ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है।
नतीजों के औपचारिक एलान से पहले शिनबाम ने कहा कि गणराज्य के 200 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि देश को महिला राष्ट्रपति मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह महिला राष्ट्रपति बदलावों की पैरोकार होगी। उन्होंने बड़ी संख्या में समर्थन करने वाली मैक्सिको की जनता का आभार प्रकट किया और कहा, जनता ने लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने जनता से बदलाव के भागीदार बनने का आह्वान भी किया।
यह भी रोचक है कि 2024 के चुनाव को देश के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव बताया जा रहा है। देश के 98 मिलियन से अधिक पात्र वोटर्स के पास अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का सुनहरा मौका था। इस साल 20,000 से अधिक सार्वजनिक पदों के लिए चुनाव कराए गए हैं। सत्तारूढ़ मोरेना पार्टी और विपक्षी गठबंधन देश के चुनावों में जीत के दावे कर रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुमान पर विपक्षी गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जोचिटल गालवेज ने कहा कि वे खुद और उनका गठबंधन चुनाव जीत चुके हैं। इसी बीच वर्तमान राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर से मैक्सिकन मतदाताओं का सम्मान करने की अपील की है।


बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद
‘सिर तन से जुदा’ की धमकी मिलने का दावा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बड़ा आरोप
छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े लोग
सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर