हरियाली के पास रहने से बच्चों की हड्डियां होती है मजबूत
लंदन । जो बच्चे हरियाली के पास रहते हैं उनके शरीर की हड्डियां ज्यादा मजबूत होती है और जो बच्चे हरियाली से दूर रहते हैं उनकी हड्डियां उतनी मजबूत नहीं होती हैं। यह दावा किया है ताजा अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने। वैज्ञानिकों ने रिहायशी इलाकों के आसपास की जगहों और हड्डियों की खनिजों का घनत्व का सीधा संबंध पाया गया है। यह अध्ययन बेल्जियम में एनवायर्नमेंट इन्फ्लूएंस ऑन एजिंग इन अर्ली लाइफ बर्थ कोहार्ट के हिस्से के तौर पर किया गया था। इसमें बेल्जियम के फ्लैंडर्स इलाके में चार से छह साल के 327 बच्चों को शामिल किया गया और उनकी हड्डियों की मजबूती की पड़ताल की गई।
इस अध्ययन में बोन डेन्सिटी निकालने के लिए अल्ट्रासोनेग्राफी सहित कई बड़े तरीकों से नतीजे हासिल किए गए। अध्ययन में खुलासा हुआ कि हड्डियों के खनिजों का घनत्व बच्चों की उम्र और ऊंचाई से तो बढ़ता है। लेकिन इस पर लिंग, वजन, स्क्रीन टाइन, नस्ल, कितना विटामिन खाया, कितना डेयरी उत्पाद खाया, मां की शिक्षा का स्तर और आसपास के लोगों की आय जैसे कारकों का ज्यादा असर नहीं होता है।पर इस अध्ययन में सबसे बड़ी और अजीब बात पता लगी वह यह कि रिहायशी इसाकों के आसपास की हरियाली और हड्डियों के खनिजों का घनत्व का आपस मे गहरा संबंध है। आसपास की हरियाली के कम होने से हड्डियों में खनिजों के घनत्व कम होने का जोखिम कम होता भी पाया गया।
अध्ययन की पड़ताल दर्शाती हैं कि जो बच्चे के घर के एक हजार मीटर के आसपास अगर 25 फीसदी हिस्सा हरियाली वाला हो तो उनमें बोन डेंसिटी कम होने का जोखिम 66 फीसदी कम हो जाता है। वहीं इस अध्ययन में बच्चा लड़का है या लड़की इसका अंतर नहीं देखा गया। वैज्ञानिकों को मानना है कि ज्यादा मजबूत हड्डियों का मतलब है कि इंसान में बाद के जीवन में ज्यादा काबिलियत होती है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि जो लोग शहर या कॉलोनी आदि की प्लानिंग करते हैं उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर के आसपास खासी हरियाली हो।


Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन