बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ
बिलासपुर । बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आज राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ हुआ। जिले में इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत स्कूलों में बाल विवाह रोकने और जागरूकता की शपथ ली गई।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन से अभियान का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में शपथ ली गई और बाल विवाह मुक्त प्रदेश बनाने की शपथ ली गई। स्कूली बच्चों ने बाल विवाह रोकने और इसके प्रति जागरूकता की शपथ ली। कन्या शाला स्कूल नूतन चौक और शासकीय स्कूल राजेंद्रनगर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इका ई के सदस्य, यूनिसेफ जिला सलाहकार रूमाना खान ,सी3 संस्था से महेश झरखर द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी गई। बाल संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे संस्थाओं के सदस्यों ने कहा के इस विषय पर सामाजिक जागरूकता से सकारात्मक बदलाव संभव है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित