मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों के तहत आज शुक्रवार को प्रयागराज में 100 नई बसों और ‘अटल सेवा’ नामक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई हैं ताकि कुंभ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महा कुंभ की तैयारियों का जायजा लेते हुए एयरपोर्ट लौटते समय सड़क किनारे की सुंदरता देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और पैदल चलने लगे। उन्होंने सड़क किनारे की हरियाली और सजावट की सराहना की। उनके साथ अन्य मंत्री और अधिकारी भी गाड़ियों से उतरकर इस अनौपचारिक निरीक्षण में शामिल हुए। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने स्वराज रानी नेहरू अस्पताल में ‘नंदी सेवा संस्थान’ द्वारा संचालित ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया। इस विशेष रसोई में गरीबों के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार किया जाता है। सीएम योगी ने खुद लोगों को भोजन परोसकर इस पहल की सराहना की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में