छत्तीसगढ़ में छाए रहेंगे बादल, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश
इस साल देरी से छत्तीसगढ़ आए मानसून ने एक-दो दिन बारिश कराने के बाद छुट्टी पर जाने का मन बना लिया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के बाद दो दिन तक सिर्फ बादल छाए रहने के आसार हैं।
पिछले तीन से चार दिनों में ही मानसून प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी आशंका है। इसके बाद एक से दो दिनों के लिए मानसून की गतिविधियों में ब्रेक लगेगा। फिर 26 जून के बाद से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का अनुमान है।
इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के भी संकेत हैं। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ ही रहने की संभावना है। आज भी रायपुर में बादल छाए रहने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ वज्रपात और बारिश भी हो सकती है।
रायपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जमकर बारिश हुई।
रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में एक सेमी से लेकर नौ सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा अधिकतम तापमान
एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से तटीय महाराष्ट्र तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसकी वजह से प्रदेश में 24 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।


Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान वायरल,चार बच्चे पैदा करने की अपील पर गरमाई सियासत
भोपाल से झारखंड के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात