छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना रोकने दुर्ग पुलिस ने तैयार करवाया अनोखा जैकेट...
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एक अनोखा जैकेट तैयार करवाया है। जैकेट के पहनने से यातायात व्यवस्था और भी दुरुस्त होगी। हालांकि अभी यह दुर्ग पुलिस के द्वारा महज एक छोटा सा प्रयास है। लेकिन पुलिस मैनुअल में इस तरह की व्यवस्था नहीं है।
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुर्ग पुलिस लगातर काम कर रही है। लेकिन नियमों की अनदेखी और खस्ताहाल सड़क के कारण दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक ऐसा अनोखा जैकेट को तैयार किया गया है, जिसे पहनकर यातायात के जवान ड्यूटी पर रहेंगे।
सिग्नल के अनुरूप ही यह जैकेट अपना रंग बदल लेगा। इसी तरह से हैट में भी रिसीवर लगाया गया है। जो कि ट्रांसमीटर के हिसाब से सिग्नल देता रहेगा। दुर्ग के पटेल चौक पर एसपी अभिषेक पल्लव इस जैकेट और हैट को पहनकर ट्रैफिक जवान के रूप में दिखाई दिए। उन्होंने चौक की यातायात व्यवस्था को बहाल भी किया।
दुर्ग एसपी का कहना हैं कि यह यातायात पुलिस के जवान को बाकायदा प्रोटेक्शन देगा। साथ ही लोगों के लिए अवेयरनेस का काम भी करेगा। शुरुआती दौर में इसका मात्र परीक्षण ही किया गया है। यह सफल होगा तो सभी चौक चौराहे पर नियमित रूप से लागू भी किया जाएगा।
जैकेट और हैट को बीआईटी कॉलेज के इलेक्ट्रिकल्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर श्रीनिवास तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इस जैकेट और हैट को महज तीन दिन में तैयार किया गया। इसमें मात्र आठ हजार रुपये के उपकरण लगाए गए हैं। जो कि यातायात दुर्घटनाओं को कम करने मे सहायक होंगे।


जहां शिक्षा का प्रकाश फैलता है, वहीं से विकास का मार्ग निकलता है: गोविंद सिंह राजपूत
मप्र के पूर्व गृहमंत्री ने बलात्कार आरोपी दाती बाबा का किया भव्य स्वागत
CM हिमंता के गोली चलाने वाले वीडियो पर बवाल, कांग्रेस बोली—यह नरसंहार का खुला आह्वान
परिवार शादी के जश्न में मस्त, इधर चोरों ने खाली घर पाकर कर दिया हाथ साफ
NSG हब पर ग्रुप कमांडर की कार जलाने का मामला, साजिश की आशंका
तिरुपति लड्डू विवाद में नया मोड़, साधु परिषद अध्यक्ष का बड़ा आरोप
भारत ने सेशेल्स के लिए खोला खजाना, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार
गुजरात–स्टारलिंक एलओआई साइन, सुदूर इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी
सावरकर को भारत रत्न पर विपक्ष का तंज—बोले, उन्हें तो ब्रिटिश रत्न मिलना चाहिए
जीवाजी यूनिवर्सिटी के जूनियर स्टूडेंट्स में दहशत, UGC तक पहुंचे रैगिंग के मामले