छत्तीसगढ़ बना महिला फुटबॉल चैंपियन, झारखंड को 1-0 से हराया
रायपुर|खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए फुटबॉल मैच में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने कमाल कर दिया. टीम ने शानदार पदर्शन करते हुए झारखंड को 1-0 से हराकर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों की तरफ शानदार खेल देखने को मिला|
मैच का हाल
मैच के हाल की बात करें तो शुरूआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी. पहले हाफ में छत्तीसगढ़ और झारखंड की टीम के बीच बराबरी देखने को मिली. दोनों ही टीम 0-0 की बराबरी पर रही. दोनों ही टीमों ने मजबूत डिफेंस और आक्रमण कर खेल को रोमांचक मोड पर ला दिया. दूसरे हॉफ में छत्तीसगढ़ ने अपनी रणनीति बदली और लगातार अटैक बढ़ाया. इसी दौरान कप्तान किरण पिस्दा ने शानदार मूव बनाते हुए निर्णायक गोल दागा, जिसने मैच का पूरा रुख बदल दिया|
कप्तान का यह गोल बना जीत का रास्ता
कप्तान का यह गोल छत्तीसगढ़ के लिए गोल्डन गोल साबित हुआ जिसके वजह से टीम ने 1-0 की बढ़ बना ली. इस गोल के बाद झारखंड ने बराबरी के कई प्रयास किए लेकिन छत्तीसगढ़ की टीम ने सही डिफेंस लाइन के तालमेल से झारखंड के हर अटैक को विफल कर दिया और अंत में छत्तीसगढ़ महिला टीम की जीत हुई|
कप्तान किरण पिस्दा ने कहा
फाइनल जीतने के बाद कप्तान किरण पिस्दा ने समाचार चैनल ईटीवी से बातचीत करते हुए कहा है कि कि टीम ने पूरे मैच को एक तय रणनीति के तहत खेला. किरण ने कहा कि झारखंड की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया और मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन हमारी टीम का जज्बा, अनुशासन और मैदान पर बेहतर तालमेल जीत की सबसे बड़ी वजह बनी|
उन्होंने कहा ‘हमने मैच से पहले खास रणनीति बनाई थी. पहले हाफ में धैर्य रखा और दूसरे हाफ में मौके का फायदा उठाया. पूरी टीम ने एकजुट होकर खेला, इसलिए गोल्ड जीत पाए|


अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव