छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, सुबह और रात के समय बढ़ी ठंड
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंड लगने लगी है। दरअसल, दिन का पारा चार डिग्री गिरावट हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके वजह से प्रदेश में नमी का मात्रा बढ़ गया है। वहीं प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखने को मिला है, जिसके वजह से ठंड लगने लगी है। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तरी और मध्य भागों में अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री औ न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात और सुबह के समय ठंड लगने लगी है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13 डिग्री दर्ज किया गया।


महाराष्ट्र में 45 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन पर चर्चा, बैंक का जवाब आया
एयरलाइन सेक्टर में बदलाव, Air India और IndiGo ने कम कीं घरेलू फ्लाइट्स
RCB के फाइनल में पहुंचने के बाद विजय माल्या का रिएक्शन सुर्खियों में
ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, होर्मुज तनाव के बीच सफल रही जयशंकर की डिप्लोमेसी
एम्पायर तिराहे पर वारदात करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
कानपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड, कंपनी का लोगो कॉपी कर बनाई गई नकली वेबसाइट
जबलपुर में सफाई, जलनिकासी और व्यवस्थाओं को लेकर हुई अहम बैठक
जीत के बाद अनुष्का को गले लगाने दौड़े कोहली, कैमरे में कैद हुआ खास पल
ईरान पर हमले के बाद IRGC का सख्त रुख, अमेरिका को चेतावनी