छत्तीसगढ़ में मध्य और दक्षिण इलाकों में बारिश के आसार
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के सुकमा जिले में बीते दिनों मानसून का आगमन हो चुका है, जो कि 48 घंटों में अब प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। साथ ही प्रदेश में पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा कई इलाकों में ओले गिरने और तेज हवाएं भी चलेगी। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि मध्य और उत्तर के जिलों में पारा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने की परिस्थितियों अनुकूल हैं।
इस बीच आने वाले पांच दिनों में एक दो जगह पर प्रदेश के दक्षिण और मध्य भागों में गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में बारिश, ओले, तेज हवाएं और गरज चमक की गतिविधियां अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर के जिलों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक बढ़ाने की संभावना है।आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश की कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर ओले गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में बारिश के आसार हैं। यह मौसम अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। साथी कोरबा को शामिल 12 जिलों में बारिश के मुख्य आंकड़े भी दर्ज किया गया है।


सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए